लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी को बताया 'मरी हुई चुहिया' कहने पर भड़की महिला कांग्रेस प्रमुख, कहा-माफी मांगें खट्टर

By भाषा | Updated: October 14, 2019 13:11 IST

हरियाणा के सीएम ने एक संबोधन में कहा था कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने तीन महीने तक अध्यक्ष खोजा लेकिन फिर बना दिया सोनिया गांधी को। इसके बाद विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो वही बात हो गई कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया और वो भी मरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने कहा कि इस बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। सुष्मिता ने कहा, '' उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने सोमवार को कहा कि इस 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ''मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं।'' सुष्मिता ने कहा, '' उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दर्शाता है।''

उन्होंने कहा, '' विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।" महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, '' क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत का ‘रेप कैपिटल’ बन चुका है ? वहां अपहरण के मामले बहुत बढ़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। ''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में हम सार्वजनिक गरिमा को बरकरार रखने को प्रतिबद्ध हैं। मैं खट्टर से बिना शर्त माफी की मांग करती हूं।'' खबरों के मुताबिक, खट्टर ने एक सभा में कथित तौर पर कहा, "लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा... हमने इस निर्णय का स्वागत किया था... वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था... फिर, इन लोगों ने देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू की... तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया... यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।'' 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा