लाइव न्यूज़ :

गुजरात नगर निकाय चुनावः दो चरण में मतदान, कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2021 15:07 IST

142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है।आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं।

अहमदाबादः गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल तैयार हैं। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव हो रहा है। दोनों दल के लिए सेमीफाइनल है।

कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के संकटमोचक अहमद पटेल भी अब इस दुनिया में नहीं है। कांग्रेस को निकाय चुनाव से पहले गुटबाजी को खत्म कर आगे बढ़ना होगा। इस बीच कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी। 

इस महीने के अंत में दो चरणों में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद को छोड़कर पांच नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची में सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं, जहाँ पार्टी सभी सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रही है। स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार एआईएमआईएम भी मैदान में उतरेगी।

स्थानीय निकाय चुनाव 21 और 28 फरवरी को दो चरणों में होने वाले हैं। छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे और 28 फरवरी को नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव होंगे। पहले चरण के परिणाम 23 फरवरी को और दूसरे चरण के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 

राजस्थान में 90 में से 50 निकायों में पार्टी का बोर्ड बनेगा : डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 90 निकायों में से 50 में अपना बोर्ड बनायेगी। गौरतलब है कि 20 जिलों के 90 निकायों में बृहस्पतिवार को 3035 वार्ड सदस्यों के लिये हुए मतदान के 3034 वार्ड सदस्यों के परिणाम रविवार को घोषित किये गये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस पार्टी के विजयी वार्ड सदस्यों को बधाई दी।

एक बयान में उन्होंने कहा कि कई स्थानीय निकायों में पार्टी बोर्ड बनायेगी। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के 1197 वार्ड सदस्यों ने जीत हासिंल की है। स्थानीय निकायों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।पार्टी 50 से अधिक निकायों में बोर्ड बनायेगी। अध्यक्ष पद के लिये चुनाव 7 फरवरी को होगा।

डोटासरा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी है पार्टी ने स्थानीय निकायों में जहां भी चुनाव हुए है वहां अधिकांश जगह पर बोर्ड बनाया है। जनता ने भाजपा को पाठ पढाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी किसानों के उत्पीड़न के लिये जिम्मेदार है और लोगो ने महंगाई, ईंधन की कीमत बढ़ने के कारण केन्द्र सरकार से तंग होकर राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में करारा जवाब दिया है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :चुनाव आयोगगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीसोनिया गाँधीविजय रुपानीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा