लाइव न्यूज़ :

Gujarat Taja Samachar: हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर हमला, 82 से 68 सीट पर कैसे आ गए, गुटबाजी के कारण विधायक दे रहे हैं इस्तीफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2020 13:02 IST

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अंदरूनी गुटबाजी के कारण पार्टी टूट रही है। इस कारण से विधायक इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले ही गुजरात कांग्रेस को झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेताओं को अपनी अलग रणनीति तैयार करनी चाहिए। 2017 में जब चुनाव हुआ था तब हमारी 82 सीट थी, आज हम सिर्फ़ 68 सीट पर आ गए हैं। हार्दिक पटेल ने कहा, कांग्रेस को अपनी रणनीति कुछ इस तरह से बनानी होगी ताकि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा बना रहे।

अहमदाबादः गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव से पहले 5 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में 4 सीट पर चुनाव है। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने 2 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

गुजरात में चुनाव रोचक हो गया है। भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार को उतार कर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ा कर दिया है। इस बीच पार्टीदार नेता और कांग्रेस को समर्थन देने वाले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी और गुटबाजी तेज है। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अंदरूनी गुटबाजी के कारण पार्टी टूट रही है। इस कारण से विधायक इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले ही गुजरात कांग्रेस को झटका लगा है।

कांग्रेस के नेताओं को अपनी अलग रणनीति तैयार करनी चाहिए। 2017 में जब चुनाव हुआ था तब हमारी 82 सीट थी, आज हम सिर्फ़ 68 सीट पर आ गए हैं। हमें सोचना होगा कि हम क्या कर रहे हैं। हार्दिक पटेल ने कहा, कांग्रेस को अपनी रणनीति कुछ इस तरह से बनानी होगी ताकि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा बना रहे।

राज्य में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस के 5 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपने इस्तीफे सौंप दिए. कांग्रेस के पांचों विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिए हैं।त्रिवेदी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को विधानसभा में विधायकों के नामों की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 73 से कम होकर 68 हो गई है। 

182 विधायकों वाली गुजरात विधानसभा में दो सीटें द्वारिका और मोडवाहडफ खाली हैं। भाजपा के 103 जबकि कांग्रेस के 68 विधायक हैं। 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 37 मत चाहिए। इस हिसाब से भाजपा को 8 और कांग्रेस को दो सीटें जीतने के लिए 1 अतिरिक्त मत की जरूरत पड़ेगी। दो बीटीपी के, एक राकांपा का व एक निर्दलीय विधायक है। बीटीपी अपने पत्ते अंतिम क्षणों में खोलेगी जबकि राकांपा और निर्दलीय कांग्रेस का साथ देने का ऐलान कर चुके हैं।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है। इस तरह की बातें की जा रही हैं कि कांग्रेस के एक या दो और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी में अनबन की वजह से ऐसा हो रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हार्दिक पटेलगुजरातविजय रुपानीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा