लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने बाबासाहेब आंबेडकर और PM नरेंद्र मोदी को बताया ब्राह्मण

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2018 14:52 IST

गुजरात विधानसभा के अध्‍यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी का यह बयान रविवार को उस समय सामने आया जब वह गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 'मेगा ब्राह्मण बिजनस समिट' में बोल रहे थे।

Open in App

अहमदाबाद, 30 अप्रैलः डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से व्याख्या कर रहा है। पिछले कई दिनों से बाबासाहेब को राजनीतिक दल अपने बेहद करीबी बताने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक और अजीबो-गरीब बयान सामने आया है, जिसमें गुजरात विधानसभा के अध्‍यक्ष ने उन्‍हें 'ब्राह्मण' बताया है।

खबरों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा के अध्‍यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी का यह बयान रविवार को उस समय सामने आया जब वह गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 'मेगा ब्राह्मण बिजनस समिट' में बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं हो रहा है कि आंबेडकर ब्राह्मण थे। उनका सरनेम आंबेडकर एक ब्राह्मण सरनेम है। यह सरनेम उन्‍हें उनके टीचर ने दिया था, जो खुद एक ब्राह्मण थे।' 

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ब्राह्मण बता दिया, जिसकी उन्होंने दलील दी कि किसी विद्वान व्‍यक्ति को 'ब्राह्मण' कहना गलत नहीं है और इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ब्राह्मण हैं। 

आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ने सिफारिश की थी, जिसके बाद यूपी सरकार सभी दस्तावेजों में सविंधान निर्माता भीम राव आंबेडकर के नाम के साथ 'रामजी' जोड़ने का ऐलान किया गया। सभी सरकारी दस्तावेजों में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का नाम अब डॉक्टर भीम राव रामजी आंबेडकर लिखा जाएगा    । 

वहीं, उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर से एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को लोहे पिंजड़े में कैद कर दिया था।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़कर अराजकता फैलाने को कोशिश की गई। लेकिन इस बीच अब नया मोड़ आ गया है। यूपी के बदायूं में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है।

इसके अलावा बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रंग चढ़ाया गया था, लेकिन बढ़ते विवाद के बाद इसको एक बार फिर से नीले रंग से पोता गया। यह कार्य बसपा नेता हिमेंद्र गौतम ने किया था।

टॅग्स :बी आर अंबेडकरगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया