लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकारः राकांपा ने कहा- मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा, विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 16:26 IST

विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए चुनाव शिवसेना ने ‘महायुति’ (गठबंधन) के तहत भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में दोनों दलों को 161 सीटें मिलीं थी। दोनों दल मिलकर सरकार बना सकते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना द्वारा ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के समझौते को लेकर चली रस्साकशी में दोनों दलों का चुनाव पूर्व गठबंधन टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) तैयार करने में जुटी है।तीनों दल सरकार का हिस्सा होंगे और किसके हिस्से में कौन सा मंत्रालय आएगा इसे लेकर बातचीत चल रही है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांगेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की तीन दलों की गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना के पास रहेगा। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह जानकारी दी।

विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए चुनाव शिवसेना ने ‘महायुति’ (गठबंधन) के तहत भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में दोनों दलों को 161 सीटें मिलीं थी। दोनों दल मिलकर सरकार बना सकते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना द्वारा ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के समझौते को लेकर चली रस्साकशी में दोनों दलों का चुनाव पूर्व गठबंधन टूट गया।

शिवसेना फिलहाल राज्य में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) तैयार करने में जुटी है। सीएमपी तीनों दलों के गठबंधन वाली सरकार के फैसलों/कदमों को निर्देशित करेगी। मलिक ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर ही उसने महायुति छोड़ा है। उनकी भावनाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।’’

सूत्रों ने बताया कि संभवत: तीनों दल सरकार का हिस्सा होंगे और किसके हिस्से में कौन सा मंत्रालय आएगा इसे लेकर बातचीत चल रही है। पहले संभावना बन रही थी कि कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन देगी। इसका अर्थ यह हुआ कि पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होती।

राकांपा के सूत्रों ने कहा, ‘‘स्थिरता बना रखने के लिए कांग्रेस का सरकार का हिस्सा होना जरुरी है।’’ चुनावों के बाद भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं 56 सीटों के साथ शिवसेना दूसरे स्थान पर रही। राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायक होने चाहिए। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाशरद पवारउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा