लाइव न्यूज़ :

जानिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सातों सीटों पर उम्मीदवार क्यों नहीं उतारे? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2019 19:28 IST

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के सातों सीट पर अकेले ही जीतने का दावा कर रही है। आप पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आप पार्टी दिल्ली में बिना कांग्रेस के गठबंधन के सारे सीटों पर चुनाव लड़ेगी।पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर आप पार्टी ने अभी-तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर आप पार्टी ने अभी-तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। आप पार्टी दिल्ली में बिना कांग्रेस के गठबंधन के सारे सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन सातवें सीट पर आप पार्टी ने उम्मीदवार क्यों नहीं खड़े किए? 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सातवें सीट से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। लेकिन लोकमत से खास बातचीत में आप के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हेल्थ प्रोब्लम की वजह से हमने सातवें सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए। 

गोपाल राय ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा, हमने सातों सीट के लिए प्रभारी बनाए थे, छह प्रभारियों ने अपना काम किया लेकिन सातवें सीट पर जो थे, उन्होंने हेल्थ प्रोब्लम की वजह से काम नहीं किया, इसलिए हमने छह पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, उनके काम को देखते हुए। सातवें सीट पर हम अब सीधे प्रभारी की जगह कैंडिडेट घोषित करेंगे और अभी तो कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। पहले हम मूल्यांकन करेंगे फिर सातवें सीट का ऐलान करेंगे।'

कांग्रेस के बिना दिल्ली में आप सात सीटें जीत पाएगी? इस सवाल के जवाब में गोपाल राय ने कहा, 'जीत और हार जनता के दम पर होती है, जब 2015 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो हमने जनता को समझाया था, तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी खड़े थे लेकिन दिल्ली की जनता ने 70 में 67 सीट दी। कांग्रेस को जीरो पर पहुंचाया, बीजेपी को तीन पर पहुंचाया। तो असली मालिक तो जनता है और आप पार्टी जनता की अदालत में है और जनता ही फैसला करेगी।  पूर्ण राज्य के मुद्दे को लेकर पूरी ताकत के साथ आप जनता के बीच लोकसभा चुनाव के लिए उतरेगी।' 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची

1. नई दिल्ली- बृजेश गोयल2. पूर्वी दिल्ली- आतिशी3. उत्तर पूर्व दिल्ली- दिलीप पांडेय4. दक्षिणी दिल्ली - राघव चड्ढा5. चांदनी चौक- पंकज गुप्ता6. उत्तर पश्चिम दिल्ली- गुगन सिंह 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा