लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामला: विजयन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, केरल में राजनीतिक तूफान जारी

By भाषा | Updated: July 13, 2020 19:58 IST

कांग्रेस नीत यूडीएफ केरल में वाम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। सोना तस्करी ने राज्य में तूफान ला दिया है। केरल सोना तस्करी मामले में दो मुख्य आरोपी आठ दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूडीएफ ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के खिलाफ भी प्रस्ताव आगे बढ़ाने और उनका इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है।आज यूडीएफ की बैठक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है।

तिरुवनंतपुरम/कोच्चिः कांग्रेस नीत यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने राज्य की वाम मोर्चे वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस्तीफे की मांग करते हुए यूडीएफ ने आरोप लगाया है कि हाल में राजनयिक सामान के जरिये हुई सोने की तस्करी के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। यूडीएफ के संयोजक बेनी बेहनन ने कहा कि यूडीएफ ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के खिलाफ भी प्रस्ताव आगे बढ़ाने और उनका इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है।

बेहनन ने कहा, ‘ ‘ आज यूडीएफ की बैठक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। यूडीएफ ने यह काम सदन में विपक्ष के कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला को सौंपा है।’’ उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का कथित संबध तस्करी से जुड़े एक आरोपी से है और इसलिए उन्हें पद से हटने की जरूरत है।

यूडीएफ संयोजक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए अपना विरोध जारी रखेंगे। आरोपी को बचाने का प्रयास अब प्रत्यक्ष तौर पर सामने आ गया है। पूर्व आईटी सचिव जो कि मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं, उनका एक आरोपी के साथ संपर्क होने का मामला अब बिल्कुल स्पष्ट है। सोने की तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर मुख्य आरोपी हैं। इन्हें कोच्चि में रविवार को एनआईए की अदालत ने हिरासत में भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी बेंगलुरु से हुई थी और इस मामले ने राजनीतिक तूफान ला दिया।

केरल सोना तस्करी मामले में दो मुख्य आरोपी आठ दिनों की एनआईए हिरासत में भेजे गए

 केरल सोना तस्करी मामले के दो मुख्य आरोपियों को यहां की एक विशेष अदालत ने आठ दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एंजेसी (एनआईए) की हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसी के आवेदन पर विचार करते हुए यहां की विशेष अदालत ने सोमवार को स्वप्ना सुरेश और संदीप नैयर को आठ दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

दोनों को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए दोनों को रविवार को यहां लेकर आई और अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों पर आरोप है कि वे राजनयिक चैनल का इस्तेमाल कर 30 किलोग्राम से अधिक सोने की तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के जरिये तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे।

टॅग्स :केरलसंयुक्त अरब अमीरातदुबईपिनाराई विजयनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा