लाइव न्यूज़ :

गोवा में 22 मार्च को जिला परिषद चुनाव, 203 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

By भाषा | Updated: March 8, 2020 07:01 IST

अधिकारी के मुताबिक उत्तरी गोवा जिले में भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) सात-सात सीटों पर किस्मत आजमा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में 22 मार्च को होने वाले जिला परिषद चुनाव में 203 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गोवा जिले में क्रमश: 104 और 99 प्रत्याशी मैदान में हैं।

गोवा में 22 मार्च को होने वाले जिला परिषद चुनाव में 203 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उत्तरी और दक्षिणी गोवा जिले में क्रमश: 104 और 99 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अधिकारी के मुताबिक उत्तरी गोवा जिले में भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) सात-सात सीटों पर किस्मत आजमा रही हैं।

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन सीटों पर लड़ रही है। राष्ट्रीय समाज पक्ष का एक प्रत्याशी मैदान में है। 40 निर्दलीय उत्तर गोवा जिला परिषद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिण गोवा में भाजपा ने 16, कांग्रेस ने 17, राकांपा ने तीन, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने 10 और आप ने 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

दक्षिण गोवा जिला परिषद के लिए 39 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। अधिकारी के मुताबिक भाजपा ने कुल 41 और कांग्रेस ने 38 प्रत्याशी उतारे हैं।

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि जनता जिला परिषद चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर अपना गुस्सा जाहिर करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 38 प्रत्याशी उतारे हैं और दो निर्दलीयों का समर्थन कर रहे हैं।

भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों को अपने पाले में लिया। हमारे 13 विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हुए। लोग नाराज हैं और वे इसका इजहार जिला परिषद चुनाव में करेंगे।’’ 

टॅग्स :गोवालोकमत हिंदी समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा