लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार में हटाए गए दो नए मंत्रियों की जगह दो नए चेहरे शामिल, सीएम पर्रिकर एम्स में करा रहे हैं इलाज

By भाषा | Updated: September 24, 2018 18:27 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन केंद्रीय नेताओं को गोवा के घटक दलों से बातचीत करने के लिए भेजा था। रिपोर्ट के अनुसार शाह के कहने पर ही दो मंत्रियों को हटाकर दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

Open in App

पणजी, 24 सितंबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बीमार चल रहे अपने दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर उनकी जगह दो नये चेहरों को दी है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पर्रिकर अपने पद पर बने रहेंगे और इसी के साथ उन्होंने बीमार चल रहे मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

विपक्षी कांग्रेस दावा करती रही है कि भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है और उसने विधानसभा में विश्वास मत की मांग की है।

फेरबदल के तहत पर्रिकर ने भाजपा के दो मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया है और निलेश काबराल और मिलिंद नाईक को इसमें शामिल किया गया है।

काबराल और नाईक को राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनीयनता की शपथ दिलायी। 

मुख्यमंत्री पर्रिकर शपथग्रहण समारोह में नहीं थे क्योंकि वह अग्नाशय की बीमारी के चलते दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। उनके खराब स्वास्थ्य के चलते गोवा के मुख्यमंत्री के रुप में उनके बने रहने को लेकर अटकलें पैदा हो गयी थीं।

अमित शाह के तीन दूत

अमित शाह ने हाल ही में तीन केंद्रीय नेताओं को राज्य भाजपा के नेताओं और घटक दलों से बातचीत करने के लिए गोवा भेजा था। पिछले डेढ़ साल में पर्रिकर सरकार में यह दूसरा फेरबदल है।

डिसूजा शहरी विकास मंत्री थे और मडकईकर बिजली मंत्री थे। डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में आघात लगने के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है।

नाईक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बार मंत्री बने हैं।

कैबिनेट से हटाए जाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए डिसूजा ने सवाल किया कि क्या 20 वर्ष तक पार्टी के साथ वफादारी निभाने का उन्हें यह सिला मिला है।

डिसूजा पिछले 20 साल से लगातार उत्तरी गोवा जिले की मापुसा सीट से भाजपा की टिकट पर जीत रहे हैं। उनका दावा है कि कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाने से पहले उन्हें विश्वास में भी नहीं लिया गया।

राज्य में भाजपा गोवा फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, राकांपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही है। भाजपा के 14 विधायक हैं । गोवा फारवार्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन तीन और राकांपा का एक विधायक है। तीन निर्दलीय विधायक भी सरकार के साथ हैं।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा