लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा सुप्रीम कोर्ट को राफेल सौदे पर अपना निर्णय वापिस लेना चाहिए

By भाषा | Updated: December 19, 2018 08:35 IST

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि अगर राफेल सौदे से डरने के लिए उनके पास कोई वजह नहीं है तो वह जेपीसी के सामने पेश हों।

Open in App

कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को राफेल सौदे पर अपना फैसला वापस लेना चाहिए क्योंकि यह सरकार द्वारा जमा कराए गए झूठे बयान पर आधारित था।

असम से लोकसभा सदस्य गोगोई ने यह भी कहा कि कांग्रेस मांग कर रही है कि सरकार को राफेल सौदे के सभी पहलुओं की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करनी चाहिए। 

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "राफेल पर आया फैसला भाजपा सरकार के झूठे बयानों पर आधारित है। उच्चतम न्यायालय को इसे वापस लेना चाहिए।" 

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को भाजपा सरकार को अदालत को गुमराह करने की कोशिश के लिए दंडित करना चाहिए। उसे भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू करना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि अगर राफेल सौदे से डरने के लिए उनके पास कोई वजह नहीं है तो वह जेपीसी के सामने पेश हों।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी अपनी सीमाएं व्यक्त की हैं कि वह कीमत के विवरण में नहीं जा सकता।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा