लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-नाम बड़े और काम खोटे, टिकट के लिए लेते हैं मोटे दाम

By अनुभा जैन | Updated: November 7, 2018 05:07 IST

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि टिकट वितरण से पहले कांग्रेस का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी में पैसे लेकर टिकट बाँटने का खुला खेल चल रहा है।

Open in App

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की शक्ति ही पार्टी की शक्ति है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि टिकट वितरण से पहले कांग्रेस का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी में पैसे लेकर टिकट बाँटने का खुला खेल चल रहा है। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर शेखावत ने कहा कि ‘‘नाम बड़े-काम खोटे, टिकट के लिए लेते है दाम मोटे’’ जैसी कहावत को कांग्रेस चरितार्थ करती है।

उन्होंने कहा कि 2 से 4 नवम्बर तक सम्पन्न हुए भाजपा के ‘‘बूथ महासम्पर्क अभियान’’ के अन्तर्गत अभी तक कुल 7,808 शक्ति केन्द्रों पर 51,844 बूथों में से 42,688 बूथों तक इस अभियान के माध्यम से पार्टी के विचार को पहुँचाया गया। इस अभियान के द्वारा लगभग 70 लाख परिवारों तक भाजपा के कार्यकर्ता पहुँचे है। 

उन्होंने कहा कि दीपावली के पश्चात् 08 से 11 नवम्बर तक नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्रों में ‘‘प्रबुद्धजन सम्मेलनों’’ का आयोजन किया जायेगा। ‘‘प्रबुद्धजन सम्मेलनों’’ में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी संवाद करेंगे। 10 व 11 नवम्बर को पूरे प्रदेश में ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’’ कार्यक्रम के तहत घरों में भाजपा के झण्डे तथा स्टीकर लगाने की योजना है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर गाँव-गाँव, घर-घर तक जनसम्पर्क करने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा