लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

By भाषा | Updated: October 6, 2019 14:58 IST

रमाकांत इस साल भदोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, मगर कामयाबी नहीं मिली। उन्हें गत तीन अक्टूबर को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरमाकांत वर्ष 1996 में सपा के टिकट पर आज़मगढ़ से सांसद चुने गये थे।उसके बाद 1999 में भी वह इसी सीट से एक बार फिर पार्टी सांसद बने।

पूर्व सांसद रमाकांत यादव रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। चार बार सांसद रह चुके रमाकांत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वह वर्ष 2014 में आज़मगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। रमाकांत इस साल भदोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, मगर कामयाबी नहीं मिली। उन्हें गत तीन अक्टूबर को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने रमाकांत और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे दल को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सपा की यह जो ताकत बढ़ रही है उससे भरोसा हो रहा है कि वर्ष 2022 (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव) में आप सबका सहयोग मिलेगा तो भाजपा को हटाने में हम जरूर कामयाब होंगे।’’ अखिलेश ने कहा, ‘‘बीच में कुछ कारणों से दूरियां बनी थी, लेकिन अब कोई दूरी नहीं रहेगी। आने वाले समय में हम लोग मिलकर काम करेंगे।’’

करीब 15 साल बाद सपा में वापसी कर रहे रमाकांत यादव ने कहा, ‘‘आज जो देश के हालात हैं, उनमें देश का नौजवान, किसान और मजदूर एक आशा भरी निगाह से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक सिपाही के रूप में आप जहां कहेंगे, वहां मैं खड़ा रहूंगा।’’

रमाकांत वर्ष 1996 में सपा के टिकट पर आज़मगढ़ से सांसद चुने गये थे। उसके बाद 1999 में भी वह इसी सीट से एक बार फिर पार्टी सांसद बने। वर्ष 2004 में वह बसपा और 2009 में भाजपा के टिकट पर आज़मगढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गये थे। इस मौके पर बसपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य अतहर खां और पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी निषाद भी सपा में शामिल हुई।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा