लाइव न्यूज़ :

मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे छोटे भाई लक्ष्मण सिंह

By भाषा | Updated: October 22, 2019 20:29 IST

दिग्विजय अपने बंगले में आये, लेकिन उनके इस धरने को नजरअंदाज करते हुए सीधे अपने घर के अंदर घुस गये। धरने पर बैठे चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जुलाई को सार्वजनिक रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएंगे। इसलिए दिग्विजय तिथि दे दें।बस हम यही चाहते हैं। जल्द से जल्द चाचौड़ा आकर उसे जिला बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाएं।

मध्य प्रदेश के चाचौड़ा को राज्य का 53वां जिला बनाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर उनके ही छोटे भाई एवं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

इस दौरान, दिग्विजय अपने बंगले में आये, लेकिन उनके इस धरने को नजरअंदाज करते हुए सीधे अपने घर के अंदर घुस गये। धरने पर बैठे चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जुलाई को सार्वजनिक रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएंगे। इसलिए दिग्विजय तिथि दे दें। बस हम यही चाहते हैं। जल्द से जल्द चाचौड़ा आकर उसे जिला बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाएं।’’

जब उनसे सवाल किया गया कि आपको दिग्विजय के बंगले की बजाय धरना देने मुख्यमंत्री निवास पर जाना चाहिए था, तो इस पर लक्ष्मण ने कहा कि चाचौड़ा को जिला बनाये जाने की घोषणा कमलनाथ जुलाई में ही कर चुके हैं। इसलिए वहां जाने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय तिथि बताएं, कब मुख्यमंत्री के साथ चाचौड़ा आएंगे।

लक्ष्मण ने इशारों-इशारों में दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचौड़ा ने दिग्विजय को सब कुछ दिया और इसके बावजूद वह पिछले आठ साल से वहां नहीं गए हैं। बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लक्ष्मण सिंह मंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन वह मंत्री नहीं बन सके, जबकि दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को मंत्री पद मिल गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा