झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मरांडी ने साधा सोरेन सरकार पर निशाना, कहा- एक साल में 1500 महिलाओं के साथ दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Published: December 23, 2020 08:27 PM2020-12-23T20:27:20+5:302020-12-23T20:28:51+5:30

झारखंड के मुख्यमंत्री पर रेप के आरोप पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है, मीडिया में इस तरह की ख़बरों को चलाये जाने पर लोगों को डराया जा रहा है. आखिर आप किस सच्चाई को छुपा रहे हैं, मुख्यमंत्री जी?

Former Jharkhand Chief Minister and BJP leader Marandi targeted hemant Soren government 1500 women raped in a year | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मरांडी ने साधा सोरेन सरकार पर निशाना, कहा- एक साल में 1500 महिलाओं के साथ दुष्कर्म

सोरेन अपने को आदिवासी का हितैषी कहते हैं, जबकि उनके ही कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासी ही शोषित हो रहे हैं. (file photo)

Highlightsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया.लोगो को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं, सिर्फ अपने विकास में मस्त रहते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब झारखंड राज्य बनाने की पहल की गई.

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था बद से बदतर है.

दिन प्रतिदिन अपराधिक रिकार्ड बन रहे हैं. महागठबंधन सरकार बने हुए एक साल हो गए. इन एक साल में तकरीबन पंद्रह सौ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया.

उनका कहना था कि इन लोगो को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं, सिर्फ अपने विकास में मस्त रहते हैं. बाबूलाल मरांडी ने झारखंड से बालू की तस्करी कर बिहार, यूपी आदि राज्यों में अवैध तरीके से बेचने का भी आरोप लगाया. साथ ही कहा शिबू सोरेन अपने आप को झारखंड राज्य बनाने वाले कहते हैं, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब झारखंड राज्य बनाने की पहल की गई.

वर्ष 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य की पहचान दिलाई. उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक भी आदिवासी नेता को आगे बढ़ने नहीं दिया सिर्फ आदिवासी का साथ छल किया है. हेमंत सोरेन अपने को आदिवासी का हितैषी कहते हैं, जबकि उनके ही कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासी ही शोषित हो रहे हैं.

वहीं बाबूलाल मरांडी के साथ रहे पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा स्वास्थ झारखंड चाहिए तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में एक नई सरकार बननी चाहिए.

Web Title: Former Jharkhand Chief Minister and BJP leader Marandi targeted hemant Soren government 1500 women raped in a year

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे