लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस के बागी शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह BJP में हुए शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 14, 2018 14:21 IST

शंकर सिंह वाघेला साल 1996-1997 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही वो बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई: गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर लिया है। महेंद्र ने गांधीनगर में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी के सामने पार्टी की सदस्यता ली है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद महेंद्र ने कहा है- 'वो पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। रही बात मेरे पिता के बीजेपी ज्वाइन करने की बात तो वो वही बात पाएंगे।'

गुजरात में कांग्रेस के लिए एक के बाद एक ये तीसरा झटका है। हाल ही में गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।  और बीजेपी ज्वाइन किया था। कुंवरजी बावलिया के पार्टी से जुड़ते ही बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था।

शंकर सिंह वाघेला साल 1996-1997 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही वो बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं। गुजरात में पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में उनपर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्होनें कांग्रेस पार्टी पर उन्हें पार्टी से निकालने का आरोप लगाया था। और फिर उन्होंने अपनी एक अळग पार्टी बनाा ली। वहीं उनके बेटे महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा