पवन कुमार चामलिंग को दंड जरूर मिलेगा, पूर्व सीएम ने ‘सिक्किम को बर्बाद’ कर दियाः तमांग
By भाषा | Published: February 5, 2020 02:01 PM2020-02-05T14:01:08+5:302020-02-05T14:03:33+5:30
तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पिछले साल ही सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को न्याय के दायरे में लाने का उनके पास जनाधार है।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पवन कुमार चामलिंग पर ‘‘सिक्किम को बर्बाद’’ करने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके 25 साल के शासन के दौरान किए गए विभिन्न ‘‘अपराधों’’ के लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।
तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पिछले साल ही सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को न्याय के दायरे में लाने का उनके पास जनाधार है। एसकेएम) की आठवें स्थापना दिवस पर रंग्पो में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘ चामलिंग ने 25 साल के तानाशाही और भ्रष्ट शासन के दौरान सिक्किम को बर्बाद कर दिया था, जिसका अंत हमारी पार्टी ने किया। अब हम उन्हें उनके तमाम अपराधों के लिए दंड देने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।’’
तमांग ने इस मौके पर एसकेएम को सत्ता में लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का दिन-रात मेहनत करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।