लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: हनुमान बेनीवाल ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, बीजेपी और कांग्रेस को दी चुनौती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2018 08:45 IST

Rajasthan Election Update,Former BJP Leader Hanuman Beniwal Launches New Party:निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने सोमवार (29 अक्टूबर) को एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी रैली कर राजस्थान में नए दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा की है।

Open in App

राजस्थान में चुनाव को अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने सोमवार (29 अक्टूबर) को एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी रैली कर राजस्थान में नए दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा की है।

जयपुर के युवाओं को अपनी ताकत दिखाते हुए उन्होंने यहां पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उनके साथ बीजेपी छोड़ भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी भी रैली में शामिल हुए। इन दोनों दिग्गजों ने आगामी चुनावों में बीजेपी तो चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचारियों का शासन खत्म करना उनका मकसद है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले लोग कांग्रेस, बीजेपी के बाद तीसरी बड़ी ताकत के लिए एकत्रितत होने लगे हैं। नागौर जिले की खींवसर सीट के निर्दलीय विधायक और लंबे अरसे से जाट समाज पर पकड़ बनाने में लगे हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को यहां अपनी ताकत दिखाते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ललकारा है।

 बेनीवाल पूर्व में बीजेपी के विधायक ही थे, पर वसुंधरा राजे से मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं रैली के दौरान बेनीवाल ने कहा कि रैली में शामिल युवाओं के जोश से साफ लग रहा है कि अब भाजपा तो प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।  उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो प्रदेश में हर साल एक लाख बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार की देख-रेख नें हर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में बीजेपी किसी बहुत ही बुरी हार होगी और ये पहले से तय है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा