लाइव न्यूज़ :

पहले सरकार आयकर के सदुपयोग की ईमानदारी तो दिखाए!, तीस प्रतिशत हिस्सा केवल सेना के उपयोग में हो

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 14, 2020 15:12 IST

अपने कार्य-व्यवसाय में से लाभ का हिस्सा जब कोई व्यक्ति सरकार को देता है, तो कोरोना काल जैसी आपदा में जब मंदी के काले बादल गहरा रहे हों, उसे भी सरकार की ओर से सहयोग मिलना चाहिए. यदि सरकार सहयोग करने की हालत में नहीं हो तो कम-से-कम आयकरदाता को ब्याजमुक्त ऋण तो देना ही चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्दे राशि का उपयोग देशहित में प्रतिशत के आधार पर विभिन्न आवश्यक क्षेत्रों में किया जाए, तो कई नए आयकरदाता आगे आ सकते हैं.आयकर की कुल राशि का तीस प्रतिशत हिस्सा केवल सेना के उपयोग के लिए होना चाहिए.आयकर का तीस प्रतिशत हिस्सा कृषकों के लिए होना चाहिए जिस राशि से उन्हें खाद-बीज, सोलर सिस्टम, कृषि उपकरण आदि मुफ्त दिए जा सकें.

जयपुरः आयकर किसी भारतीय की ओर से देशहित में दिया गया योगदान है, किसी सरकार का हक नहीं है. इसलिए, ईमानदारी से आयकर देने की अपील अच्छी तो है, लेकिन इसके दो पक्ष हैं जिन पर सरकार को भी ध्यान देना होगा.

अपने कार्य-व्यवसाय में से लाभ का हिस्सा जब कोई व्यक्ति सरकार को देता है, तो कोरोना काल जैसी आपदा में जब मंदी के काले बादल गहरा रहे हों, उसे भी सरकार की ओर से सहयोग मिलना चाहिए. यदि सरकार सहयोग करने की हालत में नहीं हो तो कम-से-कम आयकरदाता को ब्याजमुक्त ऋण तो देना ही चाहिए.

आयकर की राशि का सरकार को मनमाना उपयोग करने का अधिकार नहीं होना चाहिए. यदि इस राशि का उपयोग देशहित में प्रतिशत के आधार पर विभिन्न आवश्यक क्षेत्रों में किया जाए, तो कई नए आयकरदाता आगे आ सकते हैं. उदाहरण के लिए.... आयकर की कुल राशि का तीस प्रतिशत हिस्सा केवल सेना के उपयोग के लिए होना चाहिए.

इसी तरह आयकर का तीस प्रतिशत हिस्सा कृषकों के लिए होना चाहिए जिस राशि से उन्हें खाद-बीज, सोलर सिस्टम, कृषि उपकरण आदि मुफ्त दिए जा सकें.आयकर की तीस प्रतिशत राशि सरकारी संस्थानों की सुरक्षा और विकास के लिए होनी चाहिए. इन पैसों का उपयोग सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूल-काॅलेज सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों के विकास और सुरक्षा के लिए होना चाहिए.

शेष दस प्रतिशत राशि सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए होनी चाहिए. यदि आयकर की राशि का देशहित में प्रत्यक्ष सद्उपयोग होता है, तो कई नए स्वैच्छिक आयकरदाता सामने आ सकते हैं!

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा