लाइव न्यूज़ :

Gujarat by election 2020: गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने चुनौती, कहा- पार्टी राज्य में सभी आठ उपचुनाव जीतेगी

By भाषा | Updated: July 20, 2020 20:45 IST

पाटिल उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से ही सांसद हैं। पाटिल का जन्म पड़ोसी महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। पाटिल ने कहा, "मैं भाजपा में एक कार्यकर्ता को दिए जाने वाले महत्व और विश्वास का जीता जागता उदाहरण हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी बहुत मजबूत है। हम इसे और मजबूत करेंगे ताकि यह लंबे समय तक सत्ता में रहे और लोगों की सेवा करे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य नेतृत्व का धन्यवाद किया। सरकार और पार्टी जिस ताकत के साथ काम कर रही है, उसके (कोरोना वायरस) मामले राज्य और देश दोनों में नियंत्रण में हैं।

अहमदाबादः गुजरात भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और नवसारी से लोकसभा सदस्य सीआर पाटिल ने कहा है कि वह राज्य में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने विधानसभा की आठ सीटों पर जल्द ही होने वाले उपचुनाव में जीत के प्रति भरोसा भी जताया। पाटिल गुजरात में नवसारी से तीसरी बार सांसद हैं और उन्होंने प्रदेश प्रमुख के रूप में जीतू वघानी का स्थान लिया है। पैसठ वर्षीय पाटिल को प्रभावी सांसद माना जाता है जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और मतदाताओं के संपर्क में रहने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है।

पाटिल उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से ही सांसद हैं। पाटिल का जन्म पड़ोसी महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। पाटिल ने कहा, "मैं भाजपा में एक कार्यकर्ता को दिए जाने वाले महत्व और विश्वास का जीता जागता उदाहरण हूं।

हम इसे और मजबूत करेंगे ताकि यह लंबे समय तक सत्ता में रहे और लोगों की सेवा करे

पार्टी बहुत मजबूत है। हम इसे और मजबूत करेंगे ताकि यह लंबे समय तक सत्ता में रहे और लोगों की सेवा करे।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप इस समय मुख्य चुनौती है।

पाटिल ने कहा, "सरकार और पार्टी जिस ताकत के साथ काम कर रही है, उसके (कोरोना वायरस) मामले राज्य और देश दोनों में नियंत्रण में हैं। मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में हम इसे और अधिक नियंत्रित कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा राज्य में सभी आठ उपचुनाव जीतेगी।

उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुयी है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के ये सीटें खाली हुयी हैं। निवर्तमान अध्यक्ष वघानी ने ट्वीट कर पाटिल को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने से लेकर संसद सदस्य तक पाटिल ने कई वर्षों तक पार्टी में अहम भूमिका निभाई है और सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत का नया रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री ने भी पाटिल को हार्दिक बधाई दी। पाटिल 2019 में दक्षिण गुजरात के नवसारी से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 6,89,668 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविजय रुपानीनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाहार्दिक पटेलउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा