लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने दी अपनी पार्टी के दिग्गज नेता को चुनौती, कहा- कांग्रेस या आरजेडी से लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाएं

By भाषा | Updated: February 8, 2019 17:35 IST

सिन्हा द्वारा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बार-बार प्रशंसा किए जाने तथा अपनी पार्टी पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि यह उस स्थिति का संकेतक है, जिसमें वह खुद को पाते हैं।

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद के टिकट पर पटना से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और दावा किया कि इससे उन्हें अपनी लोकप्रियता का ‘‘भ्रम’’ दूर हो जाएगा। सुशील मोदी भाजपा के ‘‘भारत के मन की बात’’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर में थे। इस कार्यक्रम का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने की खातिर आम लोगों से सुझाव प्राप्त करना है। शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बीजेपी की ओर से पटना साहिब से सांसद हैं। उन्होंने कई बार पार्टी को लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर की है।

सिन्हा द्वारा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बार-बार प्रशंसा किए जाने तथा अपनी पार्टी पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि यह उस स्थिति का संकेतक है, जिसमें वह खुद को पाते हैं। सुशील मोदी ने दावा किया, "कुछ लोगों को (अपनी लोकप्रियता को लेकर) गलतफहमी है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह पटना सीट कांग्रेस या राजद से लड़ें, उन्हें अपनी वास्तविक स्थिति का एहसास हो जाएगा। उन्हें एहसास हो जाएगा कि उनकी लोकप्रियता कितनी है।’’ 

उन्होंने कहा, "वे दिन अब नहीं रहे जब शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर लोग जुटते थे। अब, उन्हें अपनी रैली के लिए लोगों को इकट्ठा करने में परेशानी होती है। वह प्रियंका चोपड़ा या कोई अन्य नया कलाकार नहीं हैं।

मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें संपत्ति से ‘‘काफी लगाव’’ है।उच्चतम न्यायालय ने बिहार में उपमुख्यमंत्री के लिये आरक्षित सरकारी बंगला खाली करने के आदेश के खिलाफ दायर तेजस्वी यादव की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायालय ने सरकारी बंगला खाली करने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने पर तेजस्वी यादव पर 50,000 रूपए का जुर्माना भी किया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा का निरीक्षण, एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने दी डेयरी की उपलब्धि की जानकारी

भारतबिहार में जहां खून से लाल होती थी धरती, वहां फूलों की खेती से महक उठा है इलाका, लाखों कमा रहे हैं किसान

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा