लाइव न्यूज़ :

CAA पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत की आशंका, जदयू महासचिव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 08:24 IST

नीतीश को लिखे दो पृष्ठों के बारे में वर्मा ने कहा, ''पत्र में मैंने पूछा है कि विभाजनकारी सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बावजूद जदयू ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ कैसे गठबंधन किया?'' उन्होंने कहा, ''वे (नीतीश) विस्तृत वक्तव्य दें, जिससे विचारधारा स्पष्ट हो.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के साथ लंबे समय से गठबंधन करने वाली पुरानी पार्टी अकाली दल ने इस कानून की वजह से दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं किया.उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची से हटाया जाना कोई मुद्दा नहीं है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुसीबत में डालते हुए जद-यू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने मंगलवार को उनसे नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर विस्तृत बयान देने की मांग की है. इससे पहले बगावती अंदाज में वर्मा ने पार्टी प्रमुख को पत्र लिखकर दिल्ली में भाजपा के साथ गठबंधन पर सवाल खड़े किए थे. उसके बाद उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया गया था.

नीतीश को लिखे दो पृष्ठों के बारे में वर्मा ने कहा, ''पत्र में मैंने पूछा है कि विभाजनकारी सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बावजूद जदयू ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ कैसे गठबंधन किया?'' उन्होंने कहा, ''वे (नीतीश) विस्तृत वक्तव्य दें, जिससे विचारधारा स्पष्ट हो.

भाजपा के साथ लंबे समय से गठबंधन करने वाली पुरानी पार्टी अकाली दल ने इस कानून की वजह से दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं किया, तो जदयू के आगे ऐसा करने की क्या अनिवार्यता थी?''

उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची से हटाया जाना कोई मुद्दा नहीं है और जहां तक आगे राज्यसभा का सदस्य बनाए जाने की बात है, तो मैंने कभी नीतीश जी से इस तरह की मांग नहीं की है... आप मुद्दों, विचारधारा और पार्टी के रुख पर बात कीजिए.'' उन्होंने कांग्रेस के संपर्क में होने की चर्चा को भी बेबुनियाद बताया है.

टॅग्स :लोकमत समाचारबिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा