लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने कहा- धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपये की वृद्धि से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

By भाषा | Updated: June 3, 2020 05:12 IST

झारखंड प्रदेश भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों ,मजदूरों ,छोटे कामगारों, रेहड़ी,ठेले,पटरी वालों की चिंता कर रही है वहीं हेमंत सरकार ने किसानों से खरीदे गए धान की राशि का भुगतान अभीतक नहीं किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड प्रदेश भाजपा ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपए की वृद्धि के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। बीजेपी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से इसका लाभ यहां के किसानों को देने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपए की वृद्धि के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से इसका लाभ यहां के किसानों को देने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 53 रुपए बढ़ाकर 1868 रुपए किया है जो किसानों को बड़ा लाभ देने वाला है और पार्टी की प्रदेश इकाई इसके लिये प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री का स्वागत और अभिनंदन करती है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों ,मजदूरों ,छोटे कामगारों, रेहड़ी,ठेले,पटरी वालों की चिंता कर रही है वहीं हेमंत सरकार ने किसानों से खरीदे गए धान की राशि का भुगतान अभीतक नहीं किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संकट के बीच अपनी फसलों को सरकार के हाथों बेचकर किसान भुगतान की बाट जोह रहे हैं। विभाग के अधिकारी किसानों की चिंता से बेफिक्र बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की घोषणा-वीर सरकार ने सत्ता प्राप्ति के लिए लंबे लंबे वादे किये परंतु आज जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही। 

साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के समय किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपए मिलते थे जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर किसानों के पेट पर लात मारी है। यह योजना पूरे देश में किसानों के लिय सर्वाधिक लोकप्रिय योजना थी। 

उन्होंने राज्य सरकार को केन्द्र की योजनाओं का लाभ राज्य के किसानों तक पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा