लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में किसानों का महापंचायत, RLD नेता जयंत चौधरी समेत 5000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2021 15:24 IST

उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है। अलीगढ़ में किसान महापंचायत के आयोजन को लेकर RLD नेता जयंत चौधरी समेत 5000 से अधिक लोगों केस दर्ज हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित किसानों के महापंचायत में 5 हजार से 6 हजार लोग शामिल हुए। इस आयोजन से सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ है।

अलीगढ़उत्तर प्रदेश पुलिस ने महामारी रोग अधिनियम के तहत कोविड​​-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और 5000 से अधिक अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है जो दो दिन पहले अलीगढ़ जिले में आयोजित एक किसान महापंचायत में शामिल हुए थे।

प्राथमिकी मंगलवार को रात के लगभग 9:30 बजे दर्ज की गई, जिसमें चौधरी सहित केवल 22 व्यक्तियों के नाम हैं, जबकि अन्य लोग अज्ञात हैं। प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित किसानों के महापंचायत में पांच से छह हजार लोग शामिल हुए थे।

किसान महासभा में आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी शामिल हुए-

चौधरी राज सिंह की अध्यक्षता में हुई इस महासभा में आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी शामिल हुए और बीकेयू नेता राकेश टिकैत का समर्थन किया।" उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोग फेस मास्क नहीं पहने हुए थे और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इस आयोजन से सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ है।"

लगभग 5,000 लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी-

बृहस्पतिवार सुबह चौधरी ने लगभग 5,000 लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी के बारे में एक समाचार रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "बाबा बता दें कब और कहाँ गिरफ़्तारी देनी है!"भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय लोक दल (आएलडी) ने उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ कई बैठकें की हैं। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :जयंत चौधरीउत्तर प्रदेशअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा