लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- इस सरकार में किसानों को लूटा जा रहा

By भाषा | Updated: November 6, 2018 05:24 IST

राहुल ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि फसल बीमा योजना का मकसद ‘‘सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हज़ारों करोड़ रुपए भरना’’ है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस आरोप पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फसल बीमा योजना के मुद्दे पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को ‘लूटा’ जा रहा है और ‘चौकीदार’ ने अपना इरादा साफ कर दिया कि ‘‘औरों से करूँगा मैं चोरी, क्योंकि दोस्तों की भरनी है तिजोरी।’’ 

राहुल ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि फसल बीमा योजना का मकसद ‘‘सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हज़ारों करोड़ रुपए भरना’’ है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस आरोप पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘वायुसेना को राफ़ेल में लूटने के बाद, अब फ़सल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। मक़सद एक है: सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हज़ारों करोड़ रुपए भरना। चौकीदार ने इरादा साफ़ कर दिया है: औरों से करूँगा मैं चोरी, क्योंकि दोस्तों की भरनी है तिजोरी।’’ 

अपने चुनावी अभियानों में मोदी ने कहा था कि वह सरकारी खजाने के ‘चौकीदार’ के तौर पर काम करेंगे और किसी को जनता के धन का दुरुपयोग नहीं करने देंगे।

राहुल ने जानेमाने पत्रकार पी। साईनाथ के हवाले से मीडिया में आई खबर के साथ यह ट्वीट किया। साईनाथ ने कहा है कि फसल बीमा योजना ‘‘राफेल करार से भी बड़ा घोटाला’’ है।

कांग्रेस ने भी मोदी सरकार की फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि किसानों को निजी कंपनियों द्वारा उनसे वसूले जाने वाले प्रीमियम से कम मुआवजा मिलता है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा