लाइव न्यूज़ :

डा भीमराव अंबेडकर जयंतीः बसपा अध्यक्ष मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा, उपेक्षित वर्ग के लोग अपने हाथ में लें सत्ता की चाबी

By भाषा | Updated: April 14, 2020 14:41 IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेक्षित वर्गों द्वारा डा अंबेडकर की इस बात को याद नहीं रखने के कारण ही इन वर्गों की हमेशा यही ‘‘दुर्दशा’’ बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद भी इसी वजह से उपेक्षित वर्गों की दुःखद दुर्दशा देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी के चलते पूरे देश में खासकर दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य उपेक्षित गरीब लोगों की काफी दुर्दशा देखने को मिली है।इन वर्गों के प्रति केन्द्र और राज्य सरकारों की अभी तक हीन और जातिवादी मानसिकता बदली नहीं है।

नई दिल्लीः बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कोरोना संकट के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने घर में ही रहकर अंबेडकर जयंती मनाने का आह्वान किया।

मायावती ने देश में दलित और वंचित समुदायों को दुर्दशा से मुक्ति नहीं मिलने का जिक्र करते हुये कहा कि कोरोना पीड़ितों में भी 90 फीसदी उपेक्षित वर्ग के लोग हैं। बसपा प्रमुख ने दलित और उपेक्षित वर्ग के लोगों से सत्ता की चाबी अपने हाथों लेने के डा अंबेडकर के आह्वान की याद दिलाते हुये कहा,‘‘राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथों में लेने की बाबा साहब की बात की तरफ अभी तक इन वर्गों का ध्यान नहीं जा रहा है। यह चिंता की भी बात है।’’

मायावती ने कहा, ‘‘इस महामारी के चलते पूरे देश में खासकर दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य उपेक्षित गरीब लोगों की काफी दुर्दशा देखने को मिली है। इससे यह बात फिर स्पष्ट हो जाती है कि इन वर्गों के प्रति केन्द्र और राज्य सरकारों की अभी तक हीन और जातिवादी मानसिकता बदली नहीं है।’’

मायावती ने कोरोना संकट के दौरान गरीबों को राशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुये कहा, ‘‘कोरोना पीड़ितों में लगभग 90 प्रतिशत लोग उपेक्षित वर्ग के हैं और इनकी शिकायत है कि इन लोगों के पास कोई राशन कार्ड आदि नहीं है, इस कारण उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है।’’ उन्होंने सरकार से इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने की मांग करते हुये कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उपेक्षित वर्गों के ये लोग कोरोना से कम, भूख से ज्यादा मरेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबी आर अंबेडकरमायावतीबीएसपीलखनऊकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा