लाइव न्यूज़ :

पूरा वेतन देने के लिए तैयार हैं तृणमूल के सांसद, पीएम के साथ बैठक में टीएमसी ने कहा- न रोकी जाए सांसद विकास निधि

By भाषा | Updated: April 8, 2020 18:51 IST

पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई है और 149 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि पर रोक नहीं लगाने का अनुरोध किया।टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने इससे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों पर असर पड़ेगा।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) पर रोक नहीं लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों पर असर पड़ेगा।

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता बंदोपाध्याय ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कोरोना वायरस के कारण देश में उत्पन्न स्थिति और कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग के अनुसार राज्य को 25 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय पैकेज दिया जाये। मैंने उनसे एमपीलैड निधि को स्थगित नहीं किये जाने का भी अनुरोध किया और उनसे कहा कि हम अपना पूरा वेतन देने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि एमपीलैड निधि से जमीनी स्तर पर विकास करने के लिए जनप्रतिधिनियों को मदद मिलती है और इसे नहीं रोका जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस ने इससे पहले कहा था कि वह प्रधानमंत्री के साथ बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगी, लेकिन बाद में उसने अपना फैसला बदल लिया।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर बंदोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपनी राय रखी कि यह दवा अन्य देशों को तभी दी जानी चाहिए जब यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि भारत के पास, इसका अपनी जरूरत के अनुसार पूरा भंडार है।

टॅग्स :टीएमसीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा