लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जदयू नेता प्रशांत किशोर में तकरार, सीएम नीतीश ने कहा,: राजग में ‘सब ठीक है’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 18:28 IST

किशोर ने अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) को अधिक संख्या में सीटें दिये जाने संबंधी बयान दिया था, जिसके बाद राजग साझेदारों के बीच तनातनी हो गई। भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कुमार ने यह बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कुमार ने यह बयान दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में ‘‘सब ठीक है।’’

कुमार का यह बयान उस समय आया, जब जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सब ठीक है।’’

किशोर ने अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) को अधिक संख्या में सीटें दिये जाने संबंधी बयान दिया था, जिसके बाद राजग साझेदारों के बीच तनातनी हो गई। भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कुमार ने यह बयान दिया।

जद (यू) और भाजपा के कई मंत्री और नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को उस समय विवाद पैदा हो गया था, जब किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक वर्ग को दिये साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी को अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

किशोर ने संसद में पारित संशोधित नागरिकता कानून का भी कड़ा विरोध किया था। किशोर पर पलटवार करते हुए सुशील मोदी ने सोमवार को कुछ ट्वीट कर कहा था कि विधानसभा चुनाव ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।’’

उन्होंने हालांकि ‘‘किसी विचाराधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डेटा जुटाने और नारे गढ़ने वाला व्यवसाय चलाते हुए राजनीति में आये लोगों द्वारा गठबंधन धर्म का उल्लंघन’’ करने पर नाराजगी जताई। जाहिर तौर पर उनका इशारा प्रशांत किशोर की ओर था।

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारजेडीयूनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा