लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा नेता का विवादित बयान, भारत में लगे ‘बुर्के’ पर बैन, आतंकी पहचान छुपाने के लिए करते है इस्तेमाल

By भाषा | Updated: February 10, 2020 19:10 IST

रघुराज सिंह ने कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। सिंह हाल ही में इस बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरघुराज सिंह ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता।सिंह ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, ‘‘यह रामायण की शूर्पणखा से निकला।

भाजपा के एक नेता ने सोमवार को 'बुर्के' पर प्रतिबंध की मांग करके नया विवाद उत्पन्न कर दिया। उनका कहना है कि बुर्का राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

रघुराज सिंह ने कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है। सिंह हाल ही में इस बयान को लेकर सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीन बाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।''

सिंह ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, ‘‘यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे, इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया। बुर्का मानव के लिए आवश्यक नहीं है।’’

सिंह की पार्टी में स्थिति के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि वह ना तो मंत्री हैं और ना ही विधायक। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बताया कि सिंह श्रम विभाग की एक इकाई में सलाहकार मात्र हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशअलीगढ़योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा