लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का आरोप, बीजेपी के वरिष्ठ नेता के सौजन्य से विकास दुबे ने किया प्रायोजित सरेंडर

By निखिल वर्मा | Updated: July 9, 2020 13:43 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन से उत्तर प्रदेश लाएगी पुलिसमध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी: मुख्यमंत्री चौहान

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता के सौजन्य से विकास दुबे ने प्रायोजित सरेंडर किया है। 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया,  "यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान को कोट करते हुए लिखा, "शिवराज जी आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री जी को देना चाहिए।" शिवराज सिंह चौहान ने गिरफ्तारी के बाद कहा था कि जिनको लगता है महाकाल की शरण में पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।

दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा,  "मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं जांच होना चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।"

विकास दुबे को जल्द लाया जाएगा उत्तर प्रदेश

कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जायेगा। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जायेगा और कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा ।

उन्होंने कहा कि दुबे के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी । जब उनसे यह पूछा गया कि दुबे के अलावा उज्जैन से और कौन पकड़ा गया है तो अधिकारी ने जवाब दिया कि हमें मीडिया के जरिये यह जानकारी मिली है और अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र नही मिला है ।

उनसे जब पूछा गया कि क्या यह उत्तर प्रदेश पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं वहां हमारी टीम मौजूद नही थीं।

टॅग्स :विकास दुबेदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कारोबारहैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर, सीएम मोहन यादव बोले- 36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27,800 रोजगार सृजित

ज़रा हटकेVIDEO: काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, सिक्युरिटी गार्ड्स ने महिला को धक्का देकर मंदिर के बाहर किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा