लाइव न्यूज़ :

उप चुनाव में टिकट नहीं दिया, कोई बात नहीं, लक्ष्मण सावदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे: येदियुरप्पा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 20:33 IST

भाजपा ने सावदी को उप मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। पार्टी ने अथानी में होने वाले उप चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया है इसके बाद मंत्रिमंडल में उनके बने रहने पर अटकलबाजी शुरू हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं इस क्षेत्र के मतदाताओं तथा अपने कार्यकर्ताओं को यह साफ कर देना चाहता हूं कि वह उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री बने रहेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष (भाजपा के अमित शाह) ने स्वयं आश्वासन दिया है कि वह पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद लक्ष्मण सावदी के उप मुख्चयमंत्री बने रहने के बारे में जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को आश्वस्त किया कि वह पूरे समय तक उप मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

भाजपा ने सावदी को उप मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। पार्टी ने अथानी में होने वाले उप चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया है इसके बाद मंत्रिमंडल में उनके बने रहने पर अटकलबाजी शुरू हो गयी है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं इस क्षेत्र के मतदाताओं तथा अपने कार्यकर्ताओं को यह साफ कर देना चाहता हूं कि वह उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री बने रहेंगे।’’ उन्होंने अथानी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘अगर यहां के मतदाता यह सोचते हैं कि उप चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में लक्ष्मण सावदी को कोई कठिनाई होगी तो इसका कोई मतलब नहीं है, राष्ट्रीय अध्यक्ष (भाजपा के अमित शाह) ने स्वयं आश्वासन दिया है कि वह पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अथानी में शुरुआत में कुछ मतभेद और भ्रम था। सावदी ने सब सुलझा लिया है। एक बागी ने पर्चा दाखिल किया था, जिसने वापस ले लिया। दोनों सीटें (अथानी एवं कगवाड़) सीट जीतने की जिम्मेदारी सावदी की है। भाजपा इस सीट से अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस विधायक महेश कुमातल्ली को मैदान में उतारा है।

राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कुमातल्ली ने भाजपा के सावदी को इसी सीट पर हराया था । प्रदेश के एक अन्य विधानसभा क्षेत्र कगवाड़ से भाजपा ने अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के एक अन्य विधायक श्रीमंत पाटिल को अपना प्रत्याशी बनाया है । 

टॅग्स :इंडियाउपचुनावकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा