लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने एकनाथ खड़से की टिप्पणी पर कहा- ‘मैं व्यक्तिगत विषयों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करता’

By भाषा | Updated: September 11, 2020 17:20 IST

पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने नयी दिल्ली में संवाददातओं से कहा कि मेरे पास काफी धैर्य है और मैं व्यक्तिगत विषयों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना चाहता। एकनाथ खड़से साहेब हमारे वरिष्ठ नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष भांगले नाम के एक हैकर ने देवेंद्र फड़नवीस की सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खड़से पर दावा किया था कि खडसे को दाऊद के कॉल आये हैं। इसके बाद एकनाथ खड़से ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के कराची आवास से कॉल आने और जमीन कब्जा करने के आरोपों का सामना किया था।देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि एकनाथ खड़से पर लगे आरोप पर मैंने एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति गठित की थी। खडसे ने खुद इसकी मांग की थी। 

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि उनके पास काफी धैर्य है और वह व्यक्तिगत विषयों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते। दरअसल, फड़नवीस पर उनकी ही पार्टी के असंतुष्ट नेता एकनाथ खड़से ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों में उनका (फड़नवीस का) ‘‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’’ रूप से हाथ था।

हालांकि, फड़नवीस ने खडसे की आलोचना करने से बचने की कोशिश की और कहा कि उनकी (खड़से की) जो कुछ शिकायत है उसे पार्टी के अंदर चर्चा कर हल किया जाएगा। खड़से ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह एक पुस्तक के जरिये उस षडयंत्र का खुलासा करेंगे, जो 2016 में राज्य में फड़नवीस नीत सरकार से उन्हें मंत्री पद से हटाये जाने के बारे में है।

खडसे (68) ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजरों में उन्हें भ्रष्ट व्यक्ति के रूप में दिखाने का माहौल बनाया गया। फड़नवीस ने नयी दिल्ली में संवाददातओं से कहा, ‘‘मेरे पास काफी धैर्य है और मैं व्यक्तिगत विषयों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना चाहता। खडसे साहेब हमारे वरिष्ठ नेता हैं। इसलिए, मैं उनकी आलोचना या उन पर टिप्पणी नहीं करूंगा।’’

खडसे, फड़नवीस सरकार में राजस्व मंत्री थे। उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के कराची आवास से कॉल आने और जमीन कब्जा करने के आरोपों का सामना किया था। मनीष भांगले नाम के एक हैकर ने उस वक्त दावा किया था कि खडसे को दाऊद के कॉल आये हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फड़नवीस ने कहा कि खडसे को भांगले से जुड़े विषय में इस्तीफा नहीं देना पड़ा और इसके बजाय मामले में उन्हें 12 घंटे के अंदर क्लीन चिट दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘खडसे को जमीन कब्जा करने के मामले में इस्तीफा देना पड़ा था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एक समिति गठित की थी। खडसे ने खुद इसकी मांग की थी।’’  

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा