लाइव न्यूज़ :

राशन कार्ड जारी करने में दिल्ली सरकार ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं का पक्ष लिया: भाजपा

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:28 IST

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने BJP नेताओं की टिप्पणियों को ‘‘निरर्थक’’ करार दिया।गौतम गंभीर ने कहा कि पिछले छह साल में ‘‘किसी भी जरूरतमंद’’ को राशन कार्ड जारी नहीं किया गया।रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार को राजधानी में 10 लाख गरीबों को तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराने चाहिए। 

नयी दिल्लीभाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालदिल्ली में वही कर रहे हैं जो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राशन कार्ड जारी करते समय वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का पक्ष लिया।

पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने शहर में समस्याओं से निपटने में आप सरकार की ‘‘गंभीरता’’ पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव पर चर्चा करने वाली नगर विकास समिति की बैठक से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे।

गंभीर और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना शुरू की है। वरिष्ठ आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गंभीर की टिप्पणियों को ‘‘निरर्थक’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह संसद की स्थायी समिति की बैठक में लोकनिर्माण विभाग की अनुपस्थिति के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं।

सिंह ने गंभीर को टि्वटर पर जवाब देते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं क्योंकि लोकनिर्माण विभाग को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। गंभीर ने कहा कि पिछले छह साल में ‘‘किसी भी जरूरतमंद’’ को राशन कार्ड जारी नहीं किया गया और महामारी के दौरान प्रवासी मजदूर राशन न मिलने की वजह से दिल्ली छोड़कर चले गए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को राशन कार्ड बांटे जाते हैं तो आप सबसे आगे रहती है क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है। बंगाल में ममता बनर्जी जो कर रही हैं, वही दिल्ली में केजरीवाल कर रहे हैं।’’ वहीं, बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार को राजधानी में 10 लाख गरीबों को तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराने चाहिए। 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा