लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत पर AAP विधायकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 20, 2018 20:19 IST

नई दिल्ली, 20 फरवरी: दिल्ली के मुख्य सचिव और आम आदमी पार्टी के बीच हुईं खींचतान का मामला तूल प...

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी: दिल्ली के मुख्य सचिव और आम आदमी पार्टी के बीच हुईं खींचतान का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक ओर जहां  आइएएस एसोसिएशन सरकार का विरोध कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, लेकिन अब खबर है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

पुलिस ने अमानतुल्लाह खां सहित अन्य विधायकों पर मारपीट, चोट पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला बीती रात दिल्ली सचिवालय का है जहां कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद से दिल्ली की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।   आईएएस एसोसिएश जहां मुखर होकर आप विधायकों को विरोध कर रहा है वहीं बीजेपी और कांग्रेस को भी सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरने का एक मौका मिल गया है। इससे पहले मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मामले की शिकायत करने उपराज्यपाल के ऑफिस पहुंचे थे। जबकि आएएस एसोसिएशन बदसलूकी करने वाले आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा