लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- दिल्ली वाले ने जोर से बटन दबाया, भाजपा को करंट लगा

By भाषा | Updated: February 12, 2020 16:49 IST

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्य विपक्षी दल भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए मंगलवार को दिल्ली में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ में सिंह ने शाहीन बाग प्रदर्शन के संदर्भ में मतदाताओं से चुनाव पूर्व अपील के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों ने नफरत फैलाने की कोशिश की उन्हें दिल्ली से उखाड़ फेंका गया : दिग्विजय सिंह।दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंह ने कहा कि सभी वोट आप की ओर चले गए।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों को ‘‘अच्छा संकेत’’ बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों ने ‘‘धार्मिक नफरत’’ फैलाई और नये नागरिकता कानून को लेकर फायदा उठाने की कोशिश की, उन्हें उखाड़ फेंका गया।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्य विपक्षी दल भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए मंगलवार को दिल्ली में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ में सिंह ने शाहीन बाग प्रदर्शन के संदर्भ में मतदाताओं से चुनाव पूर्व अपील के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया।

सिंह अंबिकापुर जिले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह जी ने लोगों से इतनी जोर से वोटिंग बटन दबाने के लिए कहा कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो। महबूबा मुफ्ती की बेटी ने यह कहते हुए अच्छा बयान दिया कि मतदाताओं ने इतनी जोर से बटन दबाया कि भाजपा को करंट लग गया।’’

उन्होंने कहा कि यह ‘‘अच्छा संकेत’’ है कि जिन ताकतों ने धर्म के नाम पर ‘‘नफरत’’ फैलाई और हिंदुओं तथा मुसलमानों को बांटकर नये नागरिकता कानून से राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश की, उन्हें चुनावों में लोगों ने ‘‘उखाड़ फेंका’’।

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंह ने कहा कि सभी वोट आप की ओर चले गए क्योंकि लोगों ने उस शख्स और पार्टी का समर्थन किया जिस पर उन्हें यकीन था कि वह भाजपा को हरा पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आप के मुकाबले दिल्ली में अधिक मत हासिल किए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार और पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही नतीजे दोहराए जाएंगे।’’ सिंह ने ‘‘बढ़ती बेरोजगारी’’ और ‘‘अर्थव्यवस्था की खराब हालत’’ का हवाला देते हुए हाल के केंद्रीय बजट को ‘‘निराशाजनक’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी संग्रह कम होने के कारण राज्य को अपना बकाया हिस्सा नहीं मिल रहा और राज्य सरकारों से धोखा किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसी भी निधि से बजट में कटौती कर सकती हैं लेकिन राज्य के संवैधानिक अधिकारों को छीना नहीं जाना चाहिए।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंहसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टछत्तीसगढ़बिहारपश्चिम बंगालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा