लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव, भाजपा में हार पर हाहाकार, पार्षदों ने नहीं किया सहयोग, लगे आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 16:25 IST

70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर ही जीत हासिल हुई जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में बाकी 62 सीटें गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की चुनाव समीति की बैठक आयोजित हुई और पहले भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। भाजपा आने वाले दिनों में भी अपने प्रदर्शन को लेकर ऐसी ही बैठक आयोजित करने वाली है।

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हार का कारण जानने के लिए समीक्षा करती रही।

70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर ही जीत हासिल हुई जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में बाकी 62 सीटें गयी है। पार्टी की चुनाव समीति की बैठक आयोजित हुई और पहले भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी।

भाजपा आने वाले दिनों में भी अपने प्रदर्शन को लेकर ऐसी ही बैठक आयोजित करने वाली है। शनिवार को भी पार्टी ने इस मुद्दे पर दो बैठक आयोजित की। पार्टी की पहली चुनाव समीति की बैठक शनिवार को हुई थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब इस चुनाव में नगर पार्षदों की भूमिका को लेकर बैठक में कई शिकायतें आई थी।

इसके फलस्वरूप पार्टी नेताओं ने शनिवार को तीन नगर निगमों के सदस्यों के साथ बैठक की। नगर निगमों में भाजपा का शासन है। निगम के सदस्यों के साथ चुनावी हार पर चर्चा हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी और संगठन के महासचिव सिद्धार्थन ने की। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमनोज तिवारीअमित शाहजेपी नड्डाआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा