लाइव न्यूज़ :

Delhi BJP: 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा, शर्मा और बिधूड़ी को दोबारा मौका, देखिए सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 16:16 IST

शाहदरा इकाई के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा और दक्षिण दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी को फिर से नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि नयी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगोयल ने कहा कि 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों को व्यापक परामर्श और ‘प्रतिक्रिया प्रक्रिया’ के बाद नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत इसी सप्ताह 230 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गयी थी। पार्टी नेताओं ने कहा है कि राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

नई दिल्लीःदिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। शाहदरा इकाई के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा और दक्षिण दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी को फिर से नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि नयी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी होंगी।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों को व्यापक परामर्श और ‘प्रतिक्रिया प्रक्रिया’ के बाद नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दो जिला अध्यक्षों शर्मा और बिधूड़ी को फिर से उनके पदों पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत इसी सप्ताह 230 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गयी थी। पार्टी नेताओं ने कहा है कि राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

भाजपा ने दिल्ली में 250 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की, 80 फीसद चेहरे नए

दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी की मंडल इकाइयों के 250 अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें से 80 फीसद चेहरे नए हैं। दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी की नीति के तहत सूची में शामिल सभी मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 से कम है। उन्होंने कहा, ‘‘नए मंडल अध्यक्षों में 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 अनुसूचित जाति और 20 महिला श्रेणी से हैं। 200 चेहरे नए हैं जबकि 50 को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।’’

पार्टी नेताओं का कहना है शेष बचे मंडलों में भी जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। दिल्ली को भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से कुल 280 मंडलों में विभाजित कर रखा है। पार्टी अगले कुछ दिनों में नए पदाधिकारियों और 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती है।

गोयल ने बताया कि पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद इन मंडल अध्यक्षों के नामों को हरी झंडी दी है। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पूर्व और वर्तमान मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, विधायकों, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों सहित लगभग 4500 नेताओं से चर्चा की गई। हालांकि पार्टी के एक धड़े का आरोप है कि फीडबैक की प्रकिया में गड़बड़ी हुई है और कई मामलों में मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है।

नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ऐसे मेहनती कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे इस संबंध में पार्टी कार्यालय में जल्द ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।’’ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर को संगठनात्मक चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीजेपी नड्डामनोज तिवारीगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा