लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने BJP MLA विजेंद्र गुप्ता को असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर दो दिन के लिए निलंबित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 16:40 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुप्ता को मौजूदा विधानसभा सत्र में दो दिन तक हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के लिए भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को मार्शल बुला कर बाहर करवा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसदन से निलंबित होने के बाद गुप्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने नाराजगी जाहिर की और विपक्ष के नेता से माफी की मांग करते हुए हंगामा किया।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता को शुक्रवार को सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए निलंबित कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुप्ता को मौजूदा विधानसभा सत्र में दो दिन तक हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने के लिए भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को मार्शल बुला कर बाहर करवा दिया।

सदन से निलंबित होने के बाद गुप्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। गुप्ता ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों के राजधानी के तुगलकाबाद क्षेत्र में रविदास मंदिर के गिराने के मुद्दे पर सदन में हंगामा करने पर आपत्ति जतायी थी और हंगामे का वर्णन करने के लिए एक हिंदी शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस खास शब्द पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने नाराजगी जाहिर की और विपक्ष के नेता से माफी की मांग करते हुए हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बाद में इस शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया। 

टॅग्स :इंडियादिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा