लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा से गठजोड़ की कोशिश में जदयू, तेजस्वी बोले, कांग्रेस से गठबंधन करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 20:25 IST

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी संजय कुमार झा ने कहा, “मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं। एक बार चीजों को अंतिम रूप देने के बाद हम सीट-बंटवारे जैसे विवरण साझा करने की स्थिति में होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “राजद के साथ हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है पर भाजपा और जदयू के बीच गंभीर समस्याएं हैं।’’ जदयू दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी संजय कुमार झा ने कहा, “मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं। एक बार चीजों को अंतिम रूप देने के बाद हम सीट-बंटवारे जैसे विवरण साझा करने की स्थिति में होंगे।’’

मुख्यमंत्री नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को दिल्ली में रोजगार कर रहे बिहारवासियों को बताना चाहिए कि बिहार में अपने शासनकाल के दौरान राज्य के लाखों लोगों को रोजगार के लिए पलायन करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा था।

इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “राजद के साथ हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है पर भाजपा और जदयू के बीच गंभीर समस्याएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा, लेकिन यह कहने से परहेज करते है कि राजग की जीत की स्थिति में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा, “आपको महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में अपने पूर्व सहयोगियों के साथ भाजपा के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को देखना होगा। यह एक ऐसा दल है, जो अपने ही पुराने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल नामक राजनीतिक वृद्धाश्रमों में भेज देते हैं जिनसे कोई मार्गदर्शन नहीं लेने जाता।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारअमित शाहलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा