लाइव न्यूज़ :

एमपी, राजस्थान के बाद पंजाब कांग्रेस में संकट, सीएम अमरिंदर के खिलाफ पार्टी के दो राज्यसभा सांसद, प्रभारी बोलीं-हाईकमान के पास मामला

By भाषा | Updated: August 7, 2020 15:14 IST

बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हटाने की मांग करते हुए कहा कि अगर पार्टी आलाकमान यह निर्णय नहीं लेता है तो कांग्रेस का पंजाब में वही हाल होगा जो सिद्धार्थ शंकर राय (पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री) के बाद पश्चिम बंगाल में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देजहरीली शराब मामले में राज्य सरकार की आलोचना को लेकर बृहस्पतिवार को बाजवा तथा दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की।राज्यसभा के दोनों सदस्यों ने हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की थी। उस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गयी थी।कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने कहा, ‘‘दोनों ही सांसद हैं। कांग्रेस में एक संवैधानिक व्यवस्था है।

नई दिल्लीःपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा तथा शमशेर सिंह दुलो के मोर्चा खोलने के बाद उठे विवाद के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों सांसदों के मामले में कोई भी निर्णय एके एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति करेगी।

दूसरी तरफ, बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हटाने की मांग करते हुए कहा कि अगर पार्टी आलाकमान यह निर्णय नहीं लेता है तो कांग्रेस का पंजाब में वही हाल होगा जो सिद्धार्थ शंकर राय (पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री) के बाद पश्चिम बंगाल में हुआ।

गौरतलब है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने हालिया जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार की आलोचना को लेकर बृहस्पतिवार को बाजवा तथा दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की। राज्यसभा के दोनों सदस्यों ने हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की थी। उस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गयी थी।

दोनों ही सांसद हैं, कांग्रेस में एक संवैधानिक व्यवस्था है

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने कहा, ‘‘दोनों ही सांसद हैं। कांग्रेस में एक संवैधानिक व्यवस्था है। इनके संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद एके एंटनी की अगुवाई वाली समिति कोई निर्णय करेगी।’’

फिलहाल उन्होंने इस विवाद पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की। दूसरी तरफ, पार्टी की ओर से कार्रवाई की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाजवा ने कहा, ‘‘113 लोगों की जान चली गई। हमने लोगों की आवाज उठाई है। हम कांग्रेस और पंजाब की भलाई के लिए ऐसा कर रहे हैं। इस सरकार की बहुत बदनामी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नशे को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। लेकिन अब तक क्या कार्रवाई की गई? इस बारे में हमने आलाकमान को भी अवगत कराया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।’’ बाजवा ने कहा, ‘‘अगर पार्टी मुझे और दुलो को बाहर करती है तो यह शरीर से दिल निकालने की तरह होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कांग्रेस को बचाने के लिए अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को हटाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमरिंदर सिंह कांग्रेस का वो हाल करेंगे जो सिद्धार्थ शंकर राय ने पश्चिम बंगाल में किया था। बंगाल में कांग्रेस कई दशकों से सत्ता से बाहर है।’’

गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने पिछले दिनों कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे कि बाजवा और दुलो के खिलाफ ''अनुशासनहीनता'' को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाबअमरिंदर सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीमध्य प्रदेशकर्नाटकराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा