लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: कांग्रेस की प्रदेश इकाई प्रमुखों के साथ सोनिया गांधी की बैठक, जांच केंद्रों की कम संख्या पर चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 22:03 IST

सोनिया गांधी के मुताबिक, ‘‘लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही ज़्यादा भार पड़ने वाला है। पहले से ही अर्थव्यवस्था संकट में थी, अब और मुश्किलें बढ़ेंगी। इन परिस्थितियों के लिए हमें तैयार होना पडे़गा। जनता के दुख में जनता का साथ देना होगा और उनकी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करना होगा। ’’

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया ने कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिये सार्थक वित्तीय प्रोत्साहन पर जोर दिया।कांग्रेस की प्रदेश इकाई प्रमुखों के साथ बैठक में पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोविड-19 के लिये जांच केंद्रों की कम संख्या पर चिंता प्रकट की।

नई दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के साथ संवाद कीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया पार्टी के सभी प्रदेशाध्यक्षों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद की।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई प्रमुखों के साथ बैठक में पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोविड-19 के लिये जांच केंद्रों की कम संख्या पर चिंता प्रकट की। सोनिया ने कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिये सार्थक वित्तीय प्रोत्साहन पर जोर दिया।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में गरीबों को सबसे ज्यादा पीड़ा झेलनी पड़ रही है और ऐसे में उम्मीद है कि सरकार मौजूदा चुनौती से निपटने के लिए कोई योजना बनाएगी। उन्होंने विभिन्न राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस संकट का बड़ा असर होगा और इसके लिए हमें अपने आपको तैयार करना चाहिए। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सोनिया ने कहा, "देश कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लड़ रहा है। इस लडा़ई में हम पूरी तरह से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

आप सब जानते ही हैं कि हर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई हफ़्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। '' उन्होंने कहा, '' लॉकडाउन के चलते जो गरीब मज़दूर अपने-अपने गांव की ओर रवाना हुए, उनकी परेशानियों को दूर करने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किया है। आज भी हर ज़िले के कांग्रेस के सिपाही इस काम में लगे हुए हैं।'''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, '' मैंने और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठियां लिख कर कुछ सुझाव भी दिए। हमारी आशा है कि सरकार इस चुनौती का सामना करने के लिए योजना बनाए।'' उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा पीड़ा और परेशानी ग़रीबों, किसानों और मज़दूरों को हो रही है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा