लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: शिवसेना सांसद ने सीएम उद्धव ठाकरे से कहा-धारावी में पूर्ण लॉकडाउन लागू करें

By भाषा | Updated: April 7, 2020 18:47 IST

शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले ने कहा, ‘‘अगर यह वायरस धारावी में फैलता है तो मुंबई में भीषण दिक्कतें होंगी। सघन बस्ती होने के कारण धारावी में संक्रमण का तेजी से प्रसार हो सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबृहन्मुंबई महानगरपालिका सभी अस्पतालों का नियंत्रण अपने हाथों में ले और उन्हें कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आरक्षित करे। धारावी खेल परिसर को पृथक वास में बदला जा सकता है। धारावी में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए अलग जनवितरण प्रणाली बनाने की जरूरत है।

मुंबईः मुबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सांसद राहुल शेवाले ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से धारावी में पूर्ण लॉकडाउन लागू करवाने का आग्रह किया है।

यह काफी घनी आबादी वाला इलाका है और बहुत सारी झुग्गियां हैं। यह इलाका शेवाले के निर्वाचन क्षेत्र में आता है और यहां से कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं । शिवसेना के सांसद ने कहा, ‘‘अगर यह वायरस धारावी में फैलता है तो मुंबई में भीषण दिक्कतें होंगी। सघन बस्ती होने के कारण धारावी में संक्रमण का तेजी से प्रसार हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका सभी अस्पतालों का नियंत्रण अपने हाथों में ले और उन्हें कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आरक्षित करे। धारावी खेल परिसर को पृथक वास में बदला जा सकता है। धारावी में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए अलग जनवितरण प्रणाली बनाने की जरूरत है। पूर्ण लॉकडाउन लागू करवाने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा