लाइव न्यूज़ :

वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन कर उनका और काशी का हालचाल पूछा पीएम मोदी ने, जानिए मामला

By भाषा | Updated: April 9, 2020 21:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सभी राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता से संवाद स्थापित कर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इस बीच पीएम ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी फोन कर जनता का हाल चाल जाना।

Open in App
ठळक मुद्दे जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मास्क के संबंध में कहा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि मास्क केवल डॉक्टरों तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को सभी डाउनलोड करें एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

वाराणसीःप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को फोन करके पहले उनका और उनके पूरे परिवार का हालचाल पूछा।

इसके बाद कोरोना के वायरस के संक्रमण को लेकर काशी के जनता के बारे में विधिवत जानकारी ली। जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मास्क के संबंध में कहा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि मास्क केवल डॉक्टरों तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक है बाकी गांवों में तो आप लोग अपने सर पर गमछा बांधते हैं या तौलिया रखते हैं उसी से मुंह ढकने की आदत डालने के बारे में लोगों को जागरूक करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को सभी डाउनलोड करें एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। मोदी ने पूछा कि क्षेत्र के लोगों की क्या भावना है। इस पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जनता आप के निर्देशों का पालन सत प्रतिशत कर रही है। निर्देश आते ही जनता उसके पालन की तैयारी शुरू कर देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा ऐसी कामना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा