लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: यूपी सरकार ने 'कोविड केयर फंड' बनाने का फैसला किया, कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन स्वैच्छिक दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 21:49 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्हें मूलभूत शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी द्वारा विभाग की ओर से 76 करोड़ 14 लाख 55 हजार 537 रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन स्वैच्छिक दिया है।सरकार उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से इस आपदा के दौरान जरूरतमंदों की मदद के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के मद्देनजर 'कोविड केयर फंड' बनाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्हें मूलभूत शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी द्वारा विभाग की ओर से 76 करोड़ 14 लाख 55 हजार 537 रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी गई।

कोविड-19 से निपटने के लिये प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन स्वैच्छिक दिया है। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से इस आपदा के दौरान जरूरतमंदों की मदद के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कोविड केयर फण्ड’ के माध्यम से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा क्वारेन्टाइन वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के साथ-साथ एन-95 मास्क तथा पीपीई के निर्माण की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। कोविड-19 के बेहतर उपचार के लिए प्रत्येक जनपद में लेवल-1, लेवल-2 तथा लेवल-3 हॉस्पिटल की एक श्रृंखला बनायी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा