लाइव न्यूज़ :

मास्क नहीं लगाने पर चालान के साथ ही दो मास्क मिलेंगे, मंत्री सिंह ने किया 'एक मास्क- अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 1, 2020 18:19 IST

हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया. मैं सिर्फ मास्क के कारण ही संक्रमित होने से बचा. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मैं कई कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचा रहा.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'एक मास्क- अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ करते हुए कही. सिंह ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है. सभी वार्ड में स्वयं सेवकों की समिति बनेगी सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी बार्ड  में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी.

भोपालः बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'एक मास्क- अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ करते हुए कही.

उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया. मैं सिर्फ मास्क के कारण ही संक्रमित होने से बचा. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मैं कई कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचा रहा.

उन्होंने बताया कि मैं दो बार कोरोना का टेस्ट करा चुका हूं. सिंह ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है. सभी वार्ड में स्वयं सेवकों की समिति बनेगी सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी बार्ड  में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी.

समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को पंपलेट वितरित करने के साथ ही गर्म पानी पीने, ठंडी  चीजों का उपयोग नहीं करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश देंगे. सिंह ने कहा कि अभियान का प्रिंट, इलेक्ट्रानिक  और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए.

कोरोना अभियान -दो 14 अगस्त तक

सिंह ने कहा कि किल कोरोना अभियान- दो आगामी 14 अगस्त तक चलेगा. उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर कोरोना संक्रमण को रोकने के अच्छे प्रयास किए हैं लेकिन चुनौती अभी बाकी है. सिंह ने कहा कि इस अभियान में नगरीय निकाय सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार संकल्प की चेन जोड़ें और कोरोना की चेन तोड़ें.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा