लाइव न्यूज़ :

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री सहित एक हजार की जान सांसत में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 14, 2020 20:18 IST

रैना कश्मीर में पांच दिन के अपने प्रवास के दौरान है प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई व पिता की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद से रविन्द्र रैना कश्मीर में ही थे। कोरोना टेस्ट मंगलवार को पाजिटिव आया। रैना ने इसकी जानकारी मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए सार्वजनिक की।रैना के पाजिटिव आने के बाद प्रदेश भाजपा की कश्मीर इकाई में हड़कंप है। रैना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वसीम बारी, उनके भाई व पिता के जनाजे में हिस्सा लिया था।

जम्मूः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना कोरोना पॉजिटिव क्‍या हुए एक हजार से अधिक की जान सांसत में आ गई है क्‍योंकि पाजिटिव होने से पहले रैना करीब एक हजार लोगों से मिले थे जिनमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

रैना कश्मीर में पांच दिन के अपने प्रवास के दौरान है प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए थे।

कश्मीर में भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई व पिता की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद से रविन्द्र रैना कश्मीर में ही थे। वह सोमवार को जम्मू लौटे थे। उन्हें हलका बुखार था व अन्य कोई लक्ष्ण नही था। ऐसे में करवाया गया कोरोना टेस्ट मंगलवार को पाजिटिव आया। रैना ने इसकी जानकारी मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए सार्वजनिक की।

रैना के पाजिटिव आने के बाद प्रदेश भाजपा की कश्मीर इकाई में हड़कंप है। रैना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वसीम बारी, उनके भाई व पिता के जनाजे में हिस्सा लिया था। इस जनाजे में करीब 300 लोग शामिल हुए थे। इसके बाद वह बारी के चौथे में भी शामिल हुए थे। इसमें डेढ़ सौ के करीब लोग शामिल हुए थे। इसके बाद श्रीनगर में भाजपा नेताओं ने श्रदधांजलि सभा की थी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक भी हुई थी। कुछ कार्यकर्ता अलग से भी रविन्द्र रैना से मिले थे।

ऐसे में मंगलवार को रैना के कोरोना पाजिटिव आने के बाद जितेन्द्र सिंह, राम माधव, अविनाश राय खन्ना व कश्मीर भाजपा के कई नेताओं ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। जितेन्द्र सिंह व राम माधव ने सोशल साइट ट्वीट कर खुद को क्वारंटाइन करने संबंधी जानकारी दी है। वहीं रविन्द्र रैना के साथ कश्मीर गए प्रदेश महासचिव विबोध ग़ुप्ता की रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव आई है। रैना को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं रविन्द्र रैना के पाजिटिव आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह व राम माधव ने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन करने की जानकारी सार्वजनिक कर दी। ये नेता रैना के साथ श्रीनगर से बांडीपोर गए थे। वहां पर उन्होंने आतंकवादी हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी के परिजनों को सांत्वना दी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा