लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: महिलाओं को खुशखबरी, केंद्र सरकार ने 4.07 करोड़ के जनधन खाते में 500-500 रुपये डाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 19:11 IST

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी राशि अप्रैल के पहले हफ्ते के अंत तक महिलाओं के 20.39 करोड़ से अधिक जनधन खातों में जमा कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते लागू 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद को देखते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल से अगले तीन महीने तक 500-500 रुपये की सहायता राशि जमा कराने की जानकारी दी थी।प्रधानमंत्री जनधन खाते में 500 रुपये जमा करने के लिए राशि जारी किए हैं और यह राशि दो अप्रैल 2020 को लक्षित खातों में जमा की गई।

नई दिल्लीः केंद्र ने कोरोना वायरस के चलते लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए देश की 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खाते में राहत पैकेज के रूप में शुक्रवार को 500-500 रुपये की पहली किस्त जमा की।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी राशि अप्रैल के पहले हफ्ते के अंत तक महिलाओं के 20.39 करोड़ से अधिक जनधन खातों में जमा कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते लागू 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद को देखते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) की घोषणा की थी।

इसके तहत उन्होंने अप्रैल से अगले तीन महीने तक 500-500 रुपये की सहायता राशि जमा कराने की जानकारी दी थी। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ग्रामीण विकास मंत्रालय अप्रैल महीने के लिए प्रत्येक महिला के प्रधानमंत्री जनधन खाते में 500 रुपये जमा करने के लिए राशि जारी किए हैं और यह राशि दो अप्रैल 2020 को लक्षित खातों में जमा की गई।’’

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 4.07 महिला जनधन खाते में पहले ही राशि जमा करायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सामाजिक दूरी का अनुपालन और लाभार्थियों द्वारा सुचारू रूप से पैसे निकालने के लिए सरकार ने खाते के आखिरी अंक के आधार पर भुगतान सारणी बनाई है। अधिकारियों ने बताया कि ये खाताधारक मासिक पेंशन और गरीबों को दिये जाने वाले अन्य लाभ के लिए भी योग्य होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसपीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा