लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: गाड़ी से दिल्ली से धनबाद पहुंचे भाजपा सांसद पी एन सिंह, 14 दिनों के लिए पृथक वास में भेजे गए

By भाषा | Updated: April 14, 2020 19:36 IST

देश में लॉकडाउन है। झारखंड के धनबाद से भाजपा सांसद इसमें फंस गए। वह दिल्ली से धनबाद गाड़ी से पहुंच गए। घर में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें 14 दिन के लिए पृथक वास में रहने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद और पिछले दो दिनों में उनके संपर्क में आये सभी लोगों के नमूने लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे जायेंगे।शुगर एवं अनेक अन्य बीमारियों से ग्रस्त सांसद दिल्ली में अकेले फंस गये थे और उनका पूरा परिवार यहां धनबाद में था।

धनबादःझारखंड में धनबाद से भाजपा सांसद पी एन सिंह नयी दिल्ली से अपनी गाड़ी से रविवार को यहां अपने घर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें चौदह दिनों के लिए पृथक वास में रहने को कहा।

धनबाद के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी प्रशांत लायक एवं प्रखंड विकास अधिकारी उदय रज्जाक ने यहां मीडिया को बताया कि यहां धनसार इलाके में सिंह के अपने घर पहुंचने पर अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि चूंकि वह बाहर से यहां पहुंचे हैं लिहाजा वह अपने घर में अगले चौदह दिनों तक पृथक वास में रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सांसद और पिछले दो दिनों में उनके संपर्क में आये सभी लोगों के नमूने लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे जायेंगे। सिंह ने मोबाइल पर किसी से बात नहीं की लेकिन उनके एक सहयोगी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि नई दिल्ली में 23 तारीख को संसद के सत्र में शामिल होने के बाद एकाएक पूरे देश में लॉकडाउन हो जाने पर वह दिल्ली में अपने आवास पर फंस गये थे। उन्होंने बताया कि शुगर एवं अनेक अन्य बीमारियों से ग्रस्त सांसद दिल्ली में अकेले फंस गये थे और उनका पूरा परिवार यहां धनबाद में था।

उन्हें 23 और 24 को रांची के लिए कोई फ्लाइट टिकट नहीं मिल सका तथा ट्रेनें भी रोक दी गयीं। सांसद दिल्ली में अकेलापन महसूस कर रहे थे। सहयोग ने बताया कि इन परिस्थितियों में सांसद अपनी गाड़ी से नयी दिल्ली से शनिवार को धनबाद के लिए निकल पड़े और सत्रह घंटे की यात्रा करके रविवार को धनबाद में अपने घर पहुंचे।

सांसद के सहयोगी ने बताया कि पीएन सिंह ने रास्ते में अपने चिकित्सिकीय प्रमाण पत्र तथा पास दिखाकर अपना रास्ता तय किया। इस बीच कांग्रेस के झारखंड मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब एक भाजपा सांसद ही प्रधानमंत्री की लॉकडाउन की अपील को नहीं मानेगा तो इससे बड़ी अनुशासनहीनता क्या हो सकती है? ठाकुर ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने सांसद को यात्रा की अनुमति दी उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की सीमाओं को अवश्य पार किया होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धनबादनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाझारखंडकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा