लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: वायरस के खिलाफ जंग में उतरेंगे भूतपूर्व सैनिक, रक्षा मंत्रालय ने कहा-एकजुट हो रहे जवान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 14:55 IST

राज्य सैनिक बोर्ड, जिला सैनिक बोर्ड अधिक से अधिक संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों को जुटाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ताकि ये राज्य और जिला प्रशासन को लोगों तक पहुंचने में सहायता कर सकें। इसमें संपर्क का पता लगाना, सामुदायिक निगरानी, पृथक केंद्र का प्रबंधन और उनको दिया जाने वाला कार्य शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1965 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में ‘ गार्डियन्स ऑफ गवर्नेंन्स’ नाम के संगठन में 4,200 सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वे सभी गांवो से आंकड़े जुटाने में मदद कर रहे हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए देशव्यापी बंद के बीच रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने सेवानिवृत्त जवानों को एकजुट कर रहे हैं ताकि राज्य और जिला स्तर या जहां कहीं भी जरूरत हो सहायता पहुंचाई जाए।

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ राज्य सैनिक बोर्ड, जिला सैनिक बोर्ड अधिक से अधिक संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों को जुटाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ताकि ये राज्य और जिला प्रशासन को लोगों तक पहुंचने में सहायता कर सकें। इसमें संपर्क का पता लगाना, सामुदायिक निगरानी, पृथक केंद्र का प्रबंधन और उनको दिया जाने वाला कार्य शामिल है।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1965 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में ‘ गार्डियन्स ऑफ गवर्नेंन्स’ नाम के संगठन में 4,200 सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वे सभी गांवो से आंकड़े जुटाने में मदद कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ईएसएम को पुलिस की सहायता के कार्य में लगाया है और इसी तरह से आंध्र प्रदेश में भी जिला कलेक्टरों ने ईएसएम स्वयंसेवियों से सहायता मांगी है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश में सभी ‘जिला सैनिक कल्याण अधिकारी’ जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क में हैं।

वहीं सेवानिवृत्त आर्मी मेडिकल कॉर के कर्मियों की भी पहचान की गई है और उन्हें तैयार रखा गया है। मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड में सैनिक विश्राम गृहों को भी पृथक केंद्र में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाराजनाथ सिंहभारतीय सेनातेलंगानाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा