लाइव न्यूज़ :

एमपी में मंत्रिमंडलः ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोना, अटक सकता है शिवराज सरकार का विस्तार

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 9, 2020 16:42 IST

माना जा रहा है कि प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ दिन टल सकता है. पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया का गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका और उनकी माँ माधवी राजे सिंधिया का कोरोना टेस्ट किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार  सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को 4 रोज़ पहले दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माँ के सम्पर्क आए लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है.

भोपालः पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और हाल ही में भाजपा में शरीक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना  पॉज़िटिव पाए गए है.

उनका इलाज दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में चल रहा है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ दिन टल सकता है. पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया का गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका और उनकी माँ माधवी राजे सिंधिया का कोरोना टेस्ट किया गया था.

सूत्रों के अनुसार  सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को 4 रोज़ पहले दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माँ के सम्पर्क आए लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है.

ग़ौरतलब है कि गत मार्च माह में  सिंधिया और उनके समर्थक 22 कांग्रेस विधायकों द्वारा बग़ावत किए जाने के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार चली गई थीं . इसके बाद मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में  23 मार्च को भाजपा की सरकार बनी थी.

सिंधिया समर्थक कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफ़े के कारण राज्य में आगामी दिनों में उपचुनाव होना है । जिन 24 क्षेत्रों   में  उपचुनाव होना है, उसमें 22 सिंधिया समर्थकों के इस्तीफ़े के कारण रिक्त हुए थे और 2 स्थानों पर चुनाव  सदस्यों के निधन के कारण.

इन सभी और ख़ासतौर पर चंबल इलाक़े के 16 क्षेत्रों पर सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। सिंधिया के बीमार होने का असर  राज्य की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर पड़ सकता है. जानकर सूत्रों के अनुसार सिंधिया के स्वस्थ्य होने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपालकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा