लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- लोगों को ''गुमराह'' किया है पीएम ने

By भाषा | Updated: March 26, 2020 09:58 IST

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ किया है कि सामाजिक दूरी बनाना और लॉकडाउन (बंद) ही इस महामारी से निपटने का एकमात्र विकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा- कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाना केवल एक रक्षात्मक विकल्प है और केवल इसके आधार पर मैच नहीं जीता जा सकता।आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ किया है कि सामाजिक दूरी बनाना और लॉकडाउन (बंद) ही इस महामारी से निपटने का एकमात्र विकल्प है।

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता संजय लाखे पाटिल ने कहा है कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाना केवल एक रक्षात्मक विकल्प है और केवल इसके आधार पर मैच नहीं जीता जा सकता। पाटिल ने बुधवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ किया है कि सामाजिक दूरी बनाना और लॉकडाउन (बंद) ही इस महामारी से निपटने का एकमात्र विकल्प है।

पाटिल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह एक ‘‘रक्षात्मक विकल्प’’ है और रक्षात्मक रह कर मैच नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने का पुख्ता उपाय नहीं है और डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने आक्रामक कदम उठाने की वकालत की है। पाटिल ने डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘जीतने के लिए, हमें वायरस पर आक्रामकता से और उसे निशाना बनाने की रणनीति के साथ हमला करना होगा- हर संदिग्ध मामले की जांच करनी होगी, उसे पृथक करना होगा और हर पुष्ट मामले पर नजर रखनी होगी और उसके संपर्क में आए हर व्यक्ति को पृथक करना होगा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा समेत कई अन्य कदमों के बारे में सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री इस बारे में मौन रहे हैं और उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 के तहत बताए गए निर्देशों का पालन किए बिना 21 दिन का बंद घोषित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम डब्ल्यूएचओ डीजी के बताए अनुसार आक्रामक रवैया नहीं अपनाते और आपदा प्रबंधन कानून के तहत बताए गए कदम नहीं उठाते तो मुझे डर है कि 21 दिन बाद हालात और बिगड़ जाएंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा